उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में पहुंचे योगी:10 से ज्यादा VVIP ने नवदंपती को आशिर्वाद दिया, कृषि मंत्री बोले- सपा झूठ बोलने में माहिर

कानपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि की शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही VVIP के आने का सिलसिला जारी है। CSA यूनिवर्सिटी के हेलिपैड में CM योगी का हेलीकॉप्टर उतरा। स्वागत में खड़ी मेयर प्रमिला पांडेय ने सिर झुकाकर CM का अभिनंदन किया।

इसके अलावा साथ में खड़े विधायकों ने पैर छूकर CM से आशीर्वाद लिया। CM के साथ में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी रहे। वहीं CSA परिसर में बने दूसरे हेलीपैड में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलिकॉप्टर उतरा। भाजपा के नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। अपने शहर में उतरते ही सभी से हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने शहरवासियों को नए साल और मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद CM योगी और पूर्व राष्ट्रपति बिठूर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। इनके अलावा MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत 10 से ज्यादा VVIP भी शहर पहुंचे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हेलीकॉप्टर सीएसए में हेलीपैड पर उतरा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी और पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। एमपी के सीएम ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

कैबिनेट मंत्री की बेटी राशि सचान ने दिल्ली से लॉ की पढ़ाई की है। वह राशि फाउंडेशन भी चलाती हैं। वहीं दामाद शिवेंद्र सचान के पिता यदुवेन्द्र सिंह सचान लेदर कारोबारी हैं। वह काकादेव में रहते हैं।

 तस्वीरें देखिए-

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं देते सीएम योगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button