यूपी में 22 हादसे, 11 की मौत, 75 घायल:अमरोहा में 15 गाड़ियां टकराईं, कोहरे में लखनऊ से लौटीं फ्लाइट्स

यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, अयोध्या समेत 50 ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक रह गई है। हालत इतने खराब हैं कि सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ियों की लाइटें भी नजर नहीं आ रहीं।
प्रदेश में रविवार को 22 हादसे हुए। 60 गाड़ियां टकराईं। 11 की मौत हुई, जबकि 75 घायल हुए। अमरोहा में दर्जनभर गाड़ियां टकरा गईं। हाईवे पर क्षतिग्रस्त गाड़ियों की लंबी लाइन दिखाई दी। एक की मौत हो गई। इसके अलावा, कानपुर-अमेठी में 2-2, बाराबंकी, अमरोहा, कासगंज, मुजफ्फरनगर और मैनपुरी में एक-एक की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 16 जिलाें में सड़क हादसों में 7 की मौत हुई थी।
विजिबिलिटी कम होने से रेलवे और हवाई सफर बुरी तरह प्रभावित है। गोरखपुर, वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। लखनऊ एयरपोर्ट्स पर रसअल खैमा UAE और मुंबई से लखनऊ आई फ्लाइट्स आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रहीं। लैंडिंग की इजाजत न मिलने पर इसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरदोई 3.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। 3 दिन और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। घना कोहरा रह सकता है।
अब मौसम की तस्वीरें-

