उत्तर प्रदेशप्रयागराज

लेट-लेटकर संगम स्नान करने पहुंचे मौनी महाराज:बाढ़ वाले दरोगा ने पत्नी का हाथ पकड़कर लगाई डुबकी, 36 लाख ने स्नान किया

प्रयागराज माघ मेले में आज मकर संक्रांति का स्नान पर्व है। संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह 10 बजे तक 36 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। 7 डिग्री तापमान में सुबह 4 बजे से ही लोग जय गंगा मैया और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्नान कर रहे हैं।

संगम पर इतनी भीड़ है कि पैर रखने की जगह नहीं है। स्नान के बाद श्रद्धालु लेटे हनुमान जी के दर्शन भी कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए अक्षयवट के दर्शन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा, नावों का भी संचालन बंद कर दिया गया है।

बाढ़ में गंगा की पूजा करके चर्चा में आए दरोगा चंद्रदीप निषाद ने पत्नी का हाथ पकड़कर संगम में डुबकी लगाई। मौनी महाराज ने 1.5 किमी लेटते हुए संगम पहुंचकर स्नान किया। माघ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यूपी एटीएस समेत करीब 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं।

AI, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार मेले में 9 करोड़ ज्यादा श्रद्धालु आएंगे। 800 हेक्टेयर में बसे मेला क्षेत्र को सात सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 8 किमी में अस्थायी घाट बनाए गए हैं। अयोध्या, काशी और मथुरा में भी मकर संक्रांति पर भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

मकर संक्राति पर स्नान की तस्वीरें देखिए-

यह ड्रोन तस्वीर है, संगम में चारों तरफ भीड़ ही भीड़ दिख रही है।

संगम नोज पर जबरदस्त भीड़ है। नदी किनारे पैर रखने की जगह नहीं है।

स्नान करने के बाद साधु-संतों ने नदी में हवन किया। इसके बाद त्रिशूल लहराकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

बाढ़ में गंगा की पूजा करके चर्चा में आए दरोगा चंद्रदीप निषाद ने पत्नी का हाथ पकड़कर संगम में डुबकी लगाई।

लोग बच्चों के साथ स्नान करने पहुंचे हैं। कुछ श्रद्धालु तो रात 12 बजे ही पहुंच गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button