चलती बाइक पर 27 जवानों ने ह्यूमन पिरामिड बनाया:सेना का मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 20 सेकेंड में 40 से ज्यादा टारगेट एक साथ हिट करेगा

जयपुर के जगतपुरा का महल रोड एक बार फिर छावनी में तब्दील हो गया है। मौका है सेना दिवस पर होने वाले परेड के रिहर्सल का। जिधर नजर जा रही है, उधर खाकी वर्दी में कदमताल करते हमारे सैनिक दिख रहे हैं। आसमान में आर्मी के लड़ाकू हेलिकॉप्टर मंडराते रहे।
रविवार को रिहर्सल का दूसरा दिन है। सेना के जवानों ने बाइक पर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। 7 बाइकों पर 27 जवानों ने ह्यूमन पिरामिड बनाया। इस दौरान मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर भी दिखाया गया। यह 20 सेकेंड में एक साथ 40 से ज्यादा रॉकेट दाग सकता है।
भारतीय सेना के अपाचे AH-64E (हेलिकॉप्टर) ने आसमान से दुश्मनों के ठिकानों को तबाह किया। चीता और चेतक हेलिकॉप्टर ने भी एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। K-9 वज्र टी टैंकर भी आकर्षण का केंद्र होगा। यह 45 किमी दूर तक दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर सकता है।
300KM तक मार करने वाले भारतीय सेना के रॉकेट लॉन्चर की खूबियों से भी लोग रूबरू हुए। यह एक साथ 6 मिसाइल दाग सकता है। 15 जनवरी को होने वाली 78वीं आर्मी डे परेड से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल में टैंक, मिसाइल, ड्रोन, लड़ाकू विमान और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
रिहर्सल की PHOTOS..







