उत्तर प्रदेश

धमकियों के बीच पवन सिंह मां के साथ लखनऊ शिफ्ट:बच्चों को दुलारा, मंदिर में पूजा की; लिखा- हमारा भोजपुरिया संसार हंसता रहे

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह बिहार छोड़ लखनऊ में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने नए साल पर अपनी मां के साथ लखनऊ के आलीशान घर में गृह प्रवेश किया। उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी था।

गृह प्रवेश से पहले पवन सिंह ने सोसाइटी के मंदिर में जाकर भगवान की पूजा की और मां के साथ आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधि-विधान से नए घर में प्रवेश किया।

पवन सिंह ने मां के साथ पूजा-पाठ का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- हमारा पूरा भोजपुरिया संसार हमारा हिंदुस्तान हमेशा हंसता रहे। आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी।

14 दिसंबर को पवन सिंह को एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। उन्हें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ किसी मंच को साझा न करने की चेतावनी दी गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने पवन सिंह की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। पवन सिंह ने नए साल की शुरुआत लखनऊ से की। फैंस उनका वीडियो शेयर कर रहे हैं।

4 फोटो देखिए…

 

पवन सिंह अभी तक लखनऊ आते-जाते रहते थे। अब उन्होंने मां के साथ घर में एंट्री ली और हमेशा के लिए शिफ्ट हो गए हैं।

 

पवन सिंह ने नए साल पर भगवान भोलेनाथ की पूजा की।

 

मुंबई में चार फ्लैट, बिहार के आरा में प्रॉपर्टी लखनऊ में पवन सिंह का यह नया घर पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सफल एक्टर हैं। उनके हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 16.75 करोड़ रुपए से अधिक है। अचल संपत्ति की बात करें तो पवन सिंह के पास मुंबई में चार फ्लैट हैं। बिहार के आरा स्थित पैतृक घर और पटना में भी उनकी प्रॉपर्टी है। आरा में स्थित उनके घर में उनका पूरा परिवार एक साथ रहता है, जहां वे अक्सर समय बिताने पहुंचते हैं।

5 अक्टूबर को भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लखनऊ वाले फ्लैट पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह मिलने पहुंची थीं। दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई।

मुलाकात के बाद पवन सिंह चले गए, जबकि ज्योति वहीं रहीं। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। ज्योति ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती नजर आईं। इसमें ज्योति ने कहा…

‘नमस्कार, मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर। पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में FIR की है और मुझे लेने के लिए पुलिस आई हैं।

मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। अब इस घर से मेरी लाश ही निकलेगी।

मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी। आपने कहा था- भाभी आप जाइए, हम लोग देखेंगे कि आपको घर से कौन निकालता हैं? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा। आप ही बताइए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा?’

इससे पहले 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर ज्योति ने लिखा था, ‘मैं लखनऊ आ रही हूं, आपसे मिलने का इंतजार करूंगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button