उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में कार-स्कूटी वाले गमले चुरा ले गए, FIR होगी:30 जवान तैनात किए; योगी ने चेताया था, फिर भी नहीं माने लोग

लखनऊ में सड़क किनारे सजे गमलों को लोग उठाकर ले गए। - Dainik Bhaskar

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल से कार और स्कूटी सवार गमले चुरा ले गए। अब इनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गमलों की सुरक्षा के लिए 30 कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। पुलिस भी तैनात है। लखनऊ विकास प्राधिकरण गमलों को हटवा भी रहा है।

बावजूद इसके लोग गमला चुराकर ले जा रहे हैं। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। बच्चे भी गमला चुराकर भाग रहे हैं। हालांकि, पुलिस अब सख्ती दिखा रही है। किसी को भी गमलों के पास रुकने नहीं दे रही है।

दरअसल, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रेरणा स्थल और उसके आसपास के इलाके को फूलों से सजाया गया। पीएम के जाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों ने सजावट में लगे गमले चोरी कर लिए।

मौके पर पुलिसवाले भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी को रोका नहीं और मुस्कुराते हुए खड़े नजर आए। एक गमले की कीमत करीब 100 रुपए बताई जा रही है। 1 महीने पहले सीएम योगी ने G-20 के बाद चोरी हुए गमलों को लेकर लोगों को चेताया था। कहा था- लोग मर्सिडीज से गमले उठाकर ले गए थे, ऐसी हरकत न करें।

गमले चोरी की 7 तस्वीरें-

10-12 साल के लड़के भी साइकिल से झोला लेकर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे। झोले में भरकर गमले ले गए।

स्कूटी से निकलते युवक-युवतियों ने गमले चोरी किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button