उत्तर प्रदेश

बॉयफ्रेंड से शादी के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, VIDEO:मेरठ में बोली- सोनू से शादी कराओगे, तभी नीचे उतरूंगी; अरेस्ट

और वीरू की जगह काजल। फिल्म में बसंती के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया था, लेकिन यहां सोनू के लिए काजल हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गई।

करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई उसे नीचे उतरने के लिए मिन्नतें करता रहा। लेकिन, काजल अपनी जिद पर अड़ी रही। बोली कि उसकी शादी सोनू से कराई जाए। जब तक परिवार वाले वादा नहीं करते, नीचे नहीं आऊंगी।

काजल ने कहा- जिससे मैं प्यार करती हूं, अगर उससे मेरी शादी नहीं कराई गई, तो मैं कूदकर अपनी जान दे दूंगी। थोड़ी देर में पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। भीड़ को हटाया गया। काफी समझाने के बाद काजल नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। मामला दौराला थाना क्षेत्र के मावीमीरा गांव का है।

टावर पर चढ़कर काजल ने कहा- अगर मेरी बॉयफ्रेंड के साथ शादी नहीं हुई, तो मैं नीचे नहीं उतरूंगी।

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए…

  1. इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया: दौराला थाना क्षेत्र के मावीमीरा गांव की रहने वाली काजल (21) पास के ही लावड़ कस्बे में रहने वाले सोनू (23) से प्यार करती थी। सोनू मजदूरी करता है। एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।
  2. शादी की बात से लड़का मुकरा, पंचायत में समझौता: काजल के घरवालों को रिश्ते के बारे में पता चला। दोनों एक ही बिरादरी के थे तो सोनू पर शादी का दबाव बनाया गया। लेकिन, सोनू मुकर गया। उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसे लेकर 9 दिसंबर को एक पंचायत बैठी। पंचायत में लड़की पक्ष को मामला खत्म करने के लिए 50 हजार रुपए दिए गए। लेकिन, उसके बाद भी काजल लड़के से शादी की जिद पर अड़ी रही।
  3. काजल शादी के लिए अड़ी रही: इस बीच काजल शुक्रवार को बिजली के 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। कहा- सोनू के अलावा वह किसी और से शादी नहीं करूंगी। कई बार सोनू से शादी करने की लिए कह चुकी हूं, लेकिन वो मान ही नहीं रहा है। मजबूर होकर मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ा।

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने क्या कहा? पुलिस अधिकारियों ने कहा- शादी की जिद करते हुए एक लड़की बिजली के टावर पर चढ़ गई थी। सूचना मिलने की बाद दौराला थाना पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। परिजनों और पुलिस टीम के समझाने के बाद लड़की नीचे उतरी। इसके बाद युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button