भोपालमध्य प्रदेश
सरिया एवं सीमेंट वाले के प्रतिष्ठान पर स्टेट जीएसटी टीम ने की छापेमारी
स्टेट जीएसटी की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल, महिला अधिकारी भी मौजूद

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि, सीहोर। शहर के एमसीबी चौराहा स्थित सरिया एवं सीमेंट कारोबारी मै. खेमचंद मदनलाल मामा जी चूने वाले के प्रतिष्ठान पर बुधवार दोपहर स्टेट जीएसटी टीम ने छापेमारी की। भोपाल से आई स्टेट जीएसटी की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिनमें महिला अधिकारी भी मौजूद रहीं।

जानकारी के अनुसार टीम दोपहर के समय प्रतिष्ठान पर पहुंची और वहां मौजूद सीमेंट व सरिया के स्टॉक की जांच की। इसके साथ ही टीम ने कारोबार से संबंधित बिल, वाउचर, खरीद-बिक्री रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन कर रही है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान पर कुछ समय के लिए सामान्य व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।


