
स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि जयपुर। जैसलमेर के धोरों में युवतियों से ज्यादा ट्रांसजेंडरों का दखल बढ़ने लगा है। जैसलमेर के पारंपरिक नृत्य में ट्रांसजेंडर युवती बनकर डांस कर रहे हैं। राजस्थान के सैकड़ों लोग हर साल जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में सरकारी योजना के तहत लिंग परिवर्तन कराकर नाइट क्लबों, धोरों और मुंबई के बार में अश्लील डांस कर कमाई कर रहे हैं। चूंकि ये दिल दिमाग से पुरुष होते हैं, इसलिए ये डांस के दौरान हदें पार कर जाते हैं।

गलतफहमी में लोग युवती समझ इन पर खूब नोट बरसाते हैं। इन दिनों देशभर के लोग जैसलमेर पहुंच रहे हैं। पहले यहां सांस्कृतिक नृत्य की झलक दिखाई देती थी। लेकिन अब यहां यूरोपियन संस्कृति हावी होती दिख रही है। ट्रांसजेंडर लड़कियां बनकर सांस्कृतिक नृत्य के नाम पर अश्लील डांस और इशारे करते हैं।



