इंदौरभोपालमध्य प्रदेश

इंदौर–भोपाल हाईवे पर सीमेंट से भरा ट्राला पलटा

केबिन में दबने से ट्राला चालक की मौके पर मौत

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि, सीहोर। थाना जावर में इंदौर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटेल ढाबे के पास मंगलवार को देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्राले के केबिन में चालक बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला तेज रफ्तार में था। सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। चालक ट्राले के केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ट्राले में भरे सीमेंट के कारण केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर क्रेन की सहायता से ट्राले को सीधा करने की कोशिश की जा रही है।

हादसे के बाद इंदौर-भोपाल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। मृतक चालक की पहचान और ट्राले के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button