कोर्ट में मचा बवाल, शराब पीके पहुंचा कैदी
आरोपी पर लगा था हत्या का आरोप, शराब के नशे में जज के सामने जा गिरा

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि। ओडिशा के गंजम जिले में मंगलवार को हत्या के आरोप में बंद कैदी निरंजन महाराणा (32) को कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट परिसर में कुछ लोगों से मिलने के बाद उसने शराब पी ली, जिससे वह अचानक बीमार पड़ गया।ओडिशा के गंजम जिले में मंगलवार को जेल से पेशी के लिए पहुंचा एक अंडर-ट्रायल कैदी कोर्ट परिसर में शराब पीने के बाद बीमार पड़ गया। कैदी की पहचान पुरुषोत्तमपुर ब्लॉक के सिकुला गांव के 32 वर्षीय निरंजन महाराणा के रूप में हुई है।महाराणा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह कोडाला सब-जेल में बंद था। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की टीम महराणा को सुनवाई के लिए कोर्ट लेकर गई थी। पेशी से पहले कुछ लोग महाराणा से कोर्ट परिसर में मिले।शराब पीने के बाद कैदी को होने लगी बेचैनी।

सुरक्षा में पुलिसवालों की लापरवाही को देखते हुए महाराणा के जानकारों ने उसे शराब ऑफर कर दी, जिसे उसने तुरंत पी ली, जिसके बाद महाराणा को बेचैनी होने लगी। उसने पुलिस से अपनी परेशानी के बारे में बताया। तब तक महाराणा को शराब पिलाने वाले मौके से भाग चुके थे।कैदी को बीमार हालत में देखते हुए पुलिसकर्मियों से उससे पूछताछ की। जिसमें उसे शराब पीने की बात स्वीकार की। पुलिस के लोगों ने फिर उल्टी कराई। इसके बाद, उसे इलाज के लिए कोडाला अस्पताल लेकर पहुंचे।पूरा मामला जानने के बाद पुलिस अधिकरी सन्न हैं। पुलिस और जेल अधिकारी ने खुलकर इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है।



