अयोध्याउत्तर प्रदेशताजा खबरदेशप्रयागराजमथुरा

यूपी में इतनी ठंड कि ओस बर्फ जैसी जम गई:बागपत में पुल से गिरी कार, कॉन्स्टेबल समेत दो की मौत; 35 शहरों में कोहरा

यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। गाजीपुर में ओस की बूंदें बर्फ जैसी जम गईं। मंगलवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 35 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। आगरा, प्रयागराज, बरेली और मुरादाबाद में दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई है। सड़कों पर 10 मीटर तक देखना मुश्किल है।

इधर, आज तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ। इसमें 8 बसें और 3 कारें टकराईं। इसके अलावा प्रदेश में कोहरे के चलते 7 सड़क हादसे हुए, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।

आज कहां हादसे हुए, पॉइंटवार पढ़िए—

  1. मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
  2. बागपत में एक स्विफ्ट कार फिसलते हुए बालैनी पुल से हिंडन नदी में गिर गई। हादसे में एक हेड कॉन्स्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मेरठ में दबिश देकर लौट रहे थे।
  3. लखीमपुर खीरी में घने कोहरे के चलते एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
  4. बलरामपुर में घने कोहरे की वजह से डीसीएम और मौरंग लदे डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों चालक घायल हुए।
  5. सीतापुर में सुबह 9 बजे घने कोहरे के चलते कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दरोगापुरवा गांव के पास ट्रक से बाइक टकरा गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेंद्र कश्यप (33) के रूप में हुई है।
  6. एटा में कोहरे के चलते बंद दुकान से एम्बुलेंस टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस में फंसे चालक को बाहर निकाला।
  7. बदायूं में घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। हादसा घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर भटपुरा गांव के पास हुआ।

4 दिन में 100 से ज्यादा वाहन टकराए इससे पहले सोमवार को 31 वाहनों की टक्कर में 11 लोग घायल हुए थे। रविवार को 6 सड़क हादसों में 29 गाड़ियां टकराईं, 7 लोगों की मौत हुई। शनिवार को भी 8 हादसों में 40 गाड़ियां टकराईं और 4 लोगों की जान चली गई थी।

लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

यूपी में हवा का रुख बदलकर फिर से पछुआ हो गया है। इससे गलन में इजाफा हुआ है। दो दिनों में पछुआ की रफ्तार क्रमशः बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार डिग्री तक पारे में गिरावट आ सकती है।

QuoteImage

मौसम की तस्वीरें देखिए-

यह तस्वीर मंगलवार सुबह लखनऊ के चारबाग स्टेशन की है।

लखनऊ में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यह तस्वीर हनीमैन चौराहे की है।

2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • 17 दिसंबर – पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कोहरा रहेगा। दृश्यता 100 मीटर तक रह सकती है। सर्द हवाओं से गलन बरकरार रहेगी।
  • 18 दिसंबर – पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा पड़ सकता है। पूर्वी यूपी में भीषण कोहरा देखने को मिल सकता है। दृश्यता शून्य से 100 मी. तक रह सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button