उत्तर प्रदेश

फॉर्च्यूनर 100 की स्पीड में टकराई, 4 की मौत:एक का चेहरा आधा गायब; उन्नाव में टायर फटा, बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ी

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें फॉर्च्यूनर सवार 4 लोगों की मौत हो गई। किमी संख्या- 241 के पास अचानक फॉर्च्यूनर का टायर फटा। 100 की स्पीड में जा रही बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी छत उड़ गई। कार का बोनट पिचक कर ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया। मृतकों में एक के चेहरे के दो टुकड़े हो गए। ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे युवक की गर्दन टूट गई।

हादसे के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 4 मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, आकाश गुप्ता और अवनीश कुशल के रूप में हुई है। ये सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे।

कार सवार सुभासपा के एक कार्यक्रम में शिरकत करने लखनऊ जा रहे थे। दरअसल, अशोक सुभासपा के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसा बांगरमऊ में हुआ।

2 तस्वीरें देखिए…

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

कार इतनी बुरी तरह डैमेज हो गई थी कि उसे पहचानना मुश्किल था।

अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे हुआ हादसा

  1. फॉर्च्यूनर (UP14 GB 2220) से चार लोग गाजियाबाद से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। फॉर्च्यूनर अशोक कुमार अग्रवाल पुत्र संतोष अग्रवाल, निवासी राजनगर एक्सटेंशन (गाजियाबाद) के नाम से पंजीकृत है।
  2. अभिनव अग्रवाल कार चला रहा था। दुर्घटना के समय फॉरच्यूनर की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है। लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटा। कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
  3. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए। फिर भी कोई नहीं बचा। कार की हालत इतनी खराब थी कि पहचानना भी मुश्किल था। मलबे को क्रेन से हटाया। हादसे में अशोक कुमार अग्रवाल (55), आकाश गुप्ता (32), अभिनव अग्रवाल (20) और अवनीश कुशल (26) की मौत हो गई। सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे। वहीं अशोक और अभिनव चाचा-भतीजे थे।
  4. पुलिस ने घटनास्थल से एक गत्ते भी मिला है। इसमें कई मोमेंटो रखे हुए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार सवार किसी राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

अशोक अग्रवाल ओपी राजभर के रिश्तेदार अशोक अग्रवाल काला नमक के बड़े व्यापारी भी थे। उनके सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से पारिवारिक रिश्ते थे। हादसे की जानकारी होने के बाद ओपी राजभर उन्नाव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। मृतकों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

ओपी राजभर ने अशोक अग्रवाल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव मोदीनगर ले जाएंगे। अशोक अग्रवाल अक्सर निजी कार्यों के सिलसिले में लखनऊ आते-जाते रहते थे, कभी चार तो कभी छह दिन में उनका आना-जाना होता था और इस यात्रा का भी राजनीति से कोई संबंध नहीं था।

कहा कि इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने आगे बताया कि सुबह सीओ का फोन आया, जिसमें हादसे की जानकारी दी गई और बताया गया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

गाड़ी पर झंडा लगा होने के कारण पार्टी कार्यालय में भी सूचना पहुंची, जिसके बाद मोदीनगर से संपर्क कर गाड़ी के नंबर का मिलान किया गया और पुष्टि हुई कि हादसे में पार्टी से जुड़े लोग ही शामिल थे।

कार से टक्कर की भी आशंका बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टक्कर के अलावा एक कार से टकराने वाला एंगल भी सामने आ रहा है। मौके पर टायरों के निशान से इसका संदेह जताया जा रहा है। चूंकि, सुबह के वक्त घना कोहरा था, इसलिए यह हादसा हुआ। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या किसी कार ने फॉरच्यूनर को पीछे से टक्कर मारी, वाहन कौन सा था, किस दिशा में गया, यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अब मृतकों के बारे में जानिए…

  • अशोक कुमार अग्रवाल (55): अशोक पुत्र संतोष अग्रवाल निवासी विप एक्सटेंशन राजनगर विस्तार गाजियाबाद एक न्यूज चैनल के सीईओ थे। मोदीनगर के कादराबाद और मुरादनगर गंगनहर के पास उनकी ‘विपिन काला नमक फैक्ट्री’ और गोदाम हैं। इनके एक बेटे रजत अग्रवाल का विवाह पिछले साल हुआ था। कारोबार देखने का काम बेटा ही करता है। दो बेटियां भी हैं।
  • अभिनव अग्रवाल (20): अभिनव, अशोक अग्रवाल के भतीजे थे। अभिनव अग्रवाल बीबीए फाइनल ईयर के छात्र थे। उनके पिता सतीश अग्रवाल भी नमक व्यवसाय से जुड़े हैं। अभिनव ने हाल ही में एक न्यूज चैनल शुरू किया था और उसी सिलसिले में यह यात्रा की जा रही थी। एक भाई आदी अग्रवाल है।
  • अवनीश कुशल (29): अवनीश पुत्र रामकुमार निवासी संजीव नगर चकेरी कानपुर महासचिव दिल्ली प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी में थे। इनकी भी शादी नहीं हुई थी। परिवार का अकेला बेटा था।
  • आकाश गुप्ता (32): आकाश पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद कंप्यूटर इंजीनियर थे। आकाश के पिता विनोद गुप्ता बिजली विभाग में ठेकेदार हैं। आकाश की डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

CO बांगरमऊ संतोष सिंह ने बताया-

फॉर्च्यूनर कार ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी को किनारे हटवा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button