
स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि। राजस्थान में खंडार उपखण्ड क्षेत्र से निकल रही चंबल नदी पर बने पाली ब्रिज से 24 वर्षीय युवक ने छलांग लगाई. ब्रिज पर लगी लोहे की जालियों के ऊपर चढ़कर चंबल नदी में छलांग लगाई.खंडार उपखण्ड क्षेत्र से निकल रही चंबल नदी पर बने पाली ब्रिज से 24 वर्षीय युवक ने छलांग लगाई. ब्रिज पर लगी लोहे की जालियों के ऊपर चढ़कर चंबल नदी में छलांग लगाई.

बुधवार शाम करीब 8 बजे युवक नदी में कूदा था. मध्यप्रदेश श्योपुर जिले के तूलसेप गांव निवासी युवक धारा सिंह बाइक से पाली ब्रिज पहुंचा था. युवक की बाइक और जूते ब्रिज पर मिले. बाइक के नंबरों से हुई चंबल में कूदने वाले युवक के बारे में जानकारी मिली, सूचना पर युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. चंबल घडियाल कर्मचारियों द्वारा नावों से युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है |
पिता पुत्र के आपसी झगड़े में युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया. युवक के मध्यप्रदेश निवासी होने के चलते सामरसा चौकी पुलिस युवक की चंबल नदी में तलाश कर रही है. पूर्व में घटित हुए करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सुसाइड के मामलों के बाद ब्रिज पर लगाई थी 8 फिट ऊंची लोहे की जालियां, उसके बाबजूद भी युवक ने चंबल में छलांग लगाई. मध्यप्रदेश पुलिस सहित स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं. युवक की तलाश में 3 घंटे की मशक्कत के बाद भी अब तक युवक का सुराग नहीं लगा.



