मध्य प्रदेश

महानदी के गुडेहा घाट में एक युवक का मिला शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि, कटनी | विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के सिघनपुरी गांव के नजदीक महानदी के गुडेहा घाट में एक युवक का शव मिला है। युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और हत्या कर उसका शव फेंका गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम को भेजा है। साथ ही प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान कर जांच कर रही है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ थाना के सिंघनपुरी गांव के नजदीक से गुजरी महानदी के गुडेहा घाट में रविवार की सुबह नदी में लोगों ने एक युवक का शव उतराते देखा। शव मिलने से क्षेत्र के लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो पाया कि युवक के हाथ पैर रस्सी से बंधे हैं और उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है। युवक की हत्या कर उसका शव रस्सी से बांधकर महानदी में फेंका गया है। विजयराघवगढ़ अस्पताल भेजा है और जांच कर रही है। एएसपी डेहरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा और मामले की जांच कर युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button