भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल मेट्रो का 20 दिसंबर को किया जाएगा लोकार्पण 

शासन ने लोकार्पण की तारीख आधिकारिक रूप से तय, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि भोपाल | लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भोपाल मेट्रो के शुभारंभ की आधिकारिक तारीख तय हो गई है। 20 दिसंबर को भोपाल के मिंटो हॉल में मेट्रो का शुभारंभ होगा। मध्य प्रदेश मेट्रो कारर्पोरेंशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य का कहना है कि, 20 दिसंबर को भोपाल मेट्रो का लोकार्पण किया जाएगा। शासन ने लोकार्पण की तारीख आधिकारिक रूप से तय कर ली है। साथ ही, मेट्रो प्रबंधन को इसकी औपचारिक सूचना भी भेज दी गई है। लोकार्पण कार्यक्रम शहर के मिंटो हाल में दिन के समय आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना करेंगे। इस रूट के शुरू होने से हजारों यात्रियों को रोजाना राहत मिलेगी। जबकि, दोनों प्रमुख स्टेशनों के बीच यात्रा का समय भी काफी कम होगा।मेट्रो प्रबंधन की ओर से सोमवार को इस पूरे आपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी जारी कर दी जाएगी। जैसे- संचालन समय, किराया, यात्रियों के लिए नियम समेत अन्य जरूरी विवरण शामिल होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button