वीसी को रोककर स्टूडेंट ने पूछा-मेरा एडमिशन कैंसिल क्यों किया?:जवाब नहीं मिला तो गाड़ी के सामने खड़ा हुआ, सवाल से बचकर निकले कुलगुरु

भरतपुर में एक छात्र ने महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (कुलगुरु) त्रिभुवन शर्मा का रास्ता रोक लिया। वह कुलगुरु के सामने खड़ा हो गया और पूछा- मेरा एडमिशन कैंसिल क्यों किया?
वाइस चांसलर उसके सवालों से बचकर निकलने लगे तो छात्र उनकी कार के सामने खड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख तुरंत सीओ और पुलिसकर्मी आए और छात्र को हटाकर वीसी को उनकी कार में बैठाया और रवाना किया।
घटनाक्रम आज दोपहर करीब 2 बजे BDA ऑडिटोरियम के बाहर हुआ। ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सम्मेलन था। इसमें प्रभारी मंत्री सुरेश रावत के अलावा कई अधिकारी और ब्रज यूनिवर्सिटी के वीसी भी पहुंचे थे।
जैसे ही वीसी कार्यक्रम खत्म होने के बाद ऑडिटोरियम से बाहर निकले तो छात्र विष्णु सिंह निवासी खेमरा गांव ने उन्हें रोक लिया और अपने एडमिशन के लिए कुलपति से सवाल किए।
पहले देखिए- वाइस चांसलर और छात्र के बीच विवाद की 3 तस्वीरें

15 दिन पहले किया एडमिशन कैंसिल छात्र का कहना है- मैंने 15 दिन पहले ब्रज यूनिवर्सिटी में MA एडमिशन के लिए फॉर्म भरा था, मुझे एडमिशन नहीं दिया गया। मैंने वीसी से कहा कि अगर मैं एडमिशन के लायक नहीं हूं तो आप लिखित में दीजिये।
मैंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी में RSRDC के द्वारा काम किया जा रहा है, जिसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। इनकी जांच होनी चाहिए। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर ठेकेदारों से पैसे लेने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने वीसी से कहा- ठेकेदारों से पैसा चाहिए आपको, मैं भी पैसा दे देता हूं आपको, एडमिशन कैंसिल क्यों किया मेरा?
इस पर वीसी बिना जवाब दिए अपनी गाड़ी की ओर चलने लगे। ड्राइवर ने जैसे ही गाड़ी शुरू की, छात्र गाड़ी के सामने खड़ा हो गया और वीसी को गाड़ी में बैठने नहीं दिया। वह लगातार एडमिशन को लेकर सवाल पूछता रहा।
इस बीच विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद सीओ पंकज यादव और पुलिसकर्मी आये। उन्होंने वीसी को गाड़ी में बैठाकर रवाना किया।
मामले में वीसी से बातचीत करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया।
छात्र बोला- 3 सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं छात्र विष्णु ने कहा- मैंने यूनिवर्सिटी में रेगुलर प्रवेश के लिए मई-जून में एडमिशन फॉर्म भरा था, जिसे 15 दिन पहले बिना किसी कारण बताए रिजेक्ट कर दिया गया। इसी को लेकर वीसी से सवाल पूछा था।
मैं 3 सालों से यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं। पहले वाले वीसी रमेश चंद्रा ने मेरी BA की डिग्री कैंसिल कर दी थी। मैंने लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें की, जिनकी अब जांच चल रही है। कई अधिकारियों को दोषी पाया गया है। उसके बाद भी वीसी ने उन्हें निलंबित नहीं किया है।
VC को रोककर स्टूडेंट ने पूछा-मेरी डिग्री कैंसिल क्यों की:ABVP के अधिवेशन में पहुंचे थे गवर्नर; ब्रज यूनिवर्सिटी का मामला



