बहराइच में ट्रक-बस टकराई, 25 जिलों में भीषण कोहरा:राम मंदिर छिपा, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू, यहां गलन बढ़ेगी

यूपी में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्दी बढ़ने लगी है। बरेली सबसे ठंडा शहर रहा। पारा 6.8°C रिकॉर्ड किया गया। गोंडा, गोरखपुर और देवरिया समेत 25 जिलों में सुबह से कोहरा छाया है।सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
बहराइच में कोहरे के चलते ट्रक और 25 सवारियों से भरी रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई है। बाराबंकी-लखीमपुर में विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। अयोध्या का राम मंदिर भी कोहरे में ढक गया। विजिबिलिटी 300 मीटर रही।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है। ऐसे में हवा की दिशा बदलने से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसका असर दिख रहा है। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। न्यूनतम पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़केगा।
मौसम की तस्वीरें….
