कथावाचक निधि ने मंगेतर चिराग के साथ किया डांस, VIDEO:गाजियाबाद के फार्म हाउस में आज शादी, 40 तरह के फूलों से सजावट

वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के बाद अब मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत सात फेरे लेने जा रही हैं। ‘राधे ब्रज जन मन सुखकारी’ फेम भजन गायिका, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।
आज गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में शादी की रस्में होंगी। प्रोग्राम के डेकोरेशन के लिए देशभर से 40 तरह के फूल मंगाए गए हैं। सोमवार दोपहर बाद चिराग की लगन सगाई की रस्म हुई। इस दौरान उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता रामवीर उपाध्याय की तस्वीर से आशीर्वाद लिया।
इससे पहले रविवार को गाजियाबाद में आवास पर हल्दी की रस्म संपन्न हुई थी। इसमें दूल्हे चिराग ने डीजे पर डांस किया। इस दौरान निधि में झूमती नजर आईं थीं। निधि पिंक और ब्लू कलर के लहंगा, जबकि दूल्हे चिराग कोट-पैंट पहने हुए थे।
निधि और चिराग की मुलाकात 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। चिराग की अध्यात्म में रुचि के चलते दोनों दोस्त बने और अब जीवनसाथी बनने जा रहे। निधि अलीगढ़ और चिराग हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
कार्यक्रम की 3 तस्वीरें देखिए…


