उत्तर प्रदेश

यूपी के 20 जिलों में घना कोहरा, पारा 5°C लुढ़का:बाराबंकी-गोंडा में कुछ दिखाई नहीं दे रहा; अयोध्या सबसे ठंडा शहर

यूपी में घना कोहरा पड़ने लगा है। बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर और देवरिया समेत 20 जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा पड़ रहा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रह गई है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन जारी है। सुबह के वक्त गलन का एहसास हो रहा है। प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 6.5°C रिकॉर्ड किया गया। ऐसे ही बरेली में तापमान 7.4°C और इटावा में 8.2°C रहा। माैसम विभाग का कहना है कि अरब सागर की ओर से नमी लेकर आ रही हवाओं की वजह दिन का पारा स्थिर है, जबकि रातें ठंडी हो रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ों में भी एक-दो दिन में बर्फबारी का अलर्ट है। ऐसे में हवा की दिशा बदलने से ठंडी हवाएं आएंगी। तब प्रदेश में ठंड अपना असर दिखाएगी। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। न्यूनतम पारा 2 डिग्री तक लुढ़केगा।

मौसम की 5 तस्वीरें….

बाराबंकी-बहराइच रोड पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां 10 मीटर लगभग दृश्यता रही।

बाराबंकी में चौका घाट रेलवे स्टेशन और क्रॉसिंग पर विजिबिलिटी जीरो दिखाई दी। घने कोहरे के बीच ट्रेनें धीमी रफ्तार में बढ़ती दिखाई दीं।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ेगी

  • मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में तेज बदलाव दर्ज किया जा रहा है।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बढ़ी है। मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
  • उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती प्रसार अगले दिनों में मौसम को और अधिक परिवर्तित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button