देश
Trending

एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी,कई जगह पैसेंजर्स ने किया जमकर हंगामा; यात्रियों ने प्लेन के सामने जमीन पर रात बिताई

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने से लगातार पांचवें दिन लोग परेशान हैं। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया।

एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री रोते नजर आए।

वहीं यात्री प्लेन के खड़े करने की जगह यानी एप्रन तक पहुंच गए और यहीं जमीन पर रात बिताते नजर आए। एक यात्री के साथ आई बिल्ली भी फ्लाइट के इंतजार में परेशान नजर आई।

सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को रोस्टर (ड्यूटी चार्ट) नियमों से राहत दे दी है। एयरलाइन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझती दिखी। इसके कारण शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button