
⁸स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि जयपुर। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शाही अंदाज़ में बारात लेकर जयपुर पहुंचे, जहां ताज आमेर में वे हरियाणा की शिप्रा संग वैदिक रीति से विवाह करेंगे। शादी में देशभर के संत-महंत, दिग्गज हस्तियाँ और प्रमुख मेहमान शामिल होंगे, जबकि विशेष विवाह कार्ड के साथ वृंदावन धाम का प्रसाद भी भेजा गया है।

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय कल शनिवार 5 दिसंबर को जयपुर में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। बुधवार देर शाम इंद्रेश परिवार के साथ जयपुर पहुंचे। शुक्रवार को देशभर के साधु-संतों की मौजूदगी में हरियाणा की शिप्रा के साथ वैदिक थीम पर सात फेरे लेंगे। रस्मों। रस्मों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इंद्रेश उपाध्याय सोशल मीडिया पर प्रवचनों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इंद्रेश उपाध्याय कौन हैं जानिए।इंद्रेश उपाध्याय को जयपुर से क्यों है इतना लगाव, जानें?
इंद्रेश उपाध्याय अपनी कथाओं में कई बार जयपुर के प्रति अपने विशेष लगाव का उल्लेख करते हैं। वे जयपुर को छोटा वृंदावन कहते हैं क्योंकि यहां स्थापत्य, आस्था और परंपरा तीनों में वृंदावन जैसी झलक मिलती है। जयपुर में स्थापित वृंदावन से आए श्रीकृष्ण के चार विग्रह गोविंददेवजी, गोपीनाथ जी, राधा दामोदर जी और राधा विनोदी लाल जी जयपुर को विशेष आध्यात्मिक पहचान देते हैं। यही वजह है कि इंद्रेश उपाध्याय इस शहर को अपने हृदय में एक पवित्र स्थान देते हैं।कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के प्रवचन का हर कोई दीवाना है। इंद्रेश उपाध्याय सोशल मीडिया के साथ साथ युवाओं में भी लोकप्रिय हैं। उनका मधुर और शांत स्वभाव सभी को लुभाता है। प्रवचन के दौरान अपनी कथा से वह सबका मन मोह लेते हैं।



