उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

यूपी में पारा 4°C गिरा, कानपुर सबसे ठंडा:उत्तराखंड में आज से बर्फबारी का अलर्ट, फिर यहां जबरदस्त ठंड पड़ेगी

यूपी में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात की ठिठुरन के बीच धूप भी कमजोर होती जा रही है। सर्द हवाओं की वजह से 48 घंटे में पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। इस बीच, उत्तराखंड में आज से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। इससे पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड तेजी से बढ़ेगी। शीतलहर के हालात बनेंगे।

प्रदेश में गुरुवार को कानपुर सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 5.7°C रिकॉर्ड किया गया। काशी, गाजियाबाद समेत 15 जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कानपुर और प्रयागराज में विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई।

सड़कों पर लोगों की चहलकदमी कम दिखी। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग जैकेट और टोपी के साथ निकले। दफ्तर जाने वाले लोग, स्कूल जा रहे बच्चे गर्म कपड़ों में नजर आए। चाय की दुकानों पर लोग अलाव जलाकर बैठे दिखाई दिए।

IMD लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा-

QuoteImage

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदल गई है। नमीयुक्त हवाओं के असर से अगले तीन-चार दिनों में रात के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कोहरा हल्के से मध्यम ही रहेगा, कहीं घने कोहरे का अलर्ट नहीं है।

QuoteImage

3 तस्वीरें देखिए….

गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही।
प्रयागराज में सुबह हल्का कोहरा रहा। धूप निकलने के साथ लोग संगम में नाव की सवारी करते नजर आए।
काशी में भी सुबह-सुबह ठंड रही। हल्की धुंध छाई रही। घाटों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी।

दिसंबर के अंत में पाला पड़ने की आशंका

  • कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर केएस यादव ने बताया- दिसंबर महीने के अंत में या फरवरी महीने की शुरुआत में सबसे अधिक पाला पड़ने की आशंका होती है। जब पाला पड़ता है तो उसके लिए जो ओस की बूंद होती है। पेड़ों का पानी होता है। तापमान कम होने पर बर्फ के रूप में परिवर्तित हो जाता है। फसल को नुकसान होता है।
  • किसान भाई अगर आपकी फसल में स्प्रिंकलर से या सीधा पाइप के माध्यम से खेत की सिंचाई कर देते हैं तो इसे अंदर का तापमान गर्म हो जाता है फिर पाला का असर नहीं होता है। इसमें सब्जी छोटी पौधों और चना मसूर की फसल का बचाव होता है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, जब तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button