हैरियर में 15 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की तस्करी:14 जिंदा कारतूस और चाइनीज पिस्टल मिली; विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे; 2 तस्कर पकड़े

पुलिस ने 2 तस्करों को 15 करोड़ की हेरोइन और 2 मेड इन चाइना निर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर हैरियर SUV में ये ड्रग्स और हथियार सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे थे। SUV में 14 जिन्दा कारतूस भी मिले हैं।
दोनों की जांच में सामने आया कि ये लगातार विदेश में बैठे एक हैंडलर से निर्देश ले रहे थे। जांच में यह भी अंदेशा जताया गया है कि हथियार और ड्रग्स पाकिस्तान से भारत में सप्लाई हुई है।
मामले को लेकर दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामला हनुमानगढ़ के संगरिया थाना इलाके का बुधवार देर रात का है।
हनुमानगढ़ एसपी हरी शंकर ने बताया- अवैध हथियार और हेरोइन तस्करी के मामले में भूपेन्द्र सिंह (43) निवासी बठिंडा (पंजाब) और नासिर (23) डीग (राजस्थान) को पकड़ा है। दोनों आरोपियों से नशे और हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी ने बताया- तस्करों के पास से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो विदेशी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की है।

हैरियर से ले जा रहे थे हथियार-हेरोइन
बुधवार देर रात संगरिया थाना क्षेत्र में रोही नगराना के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की SUV हैरियर (HR-29-AV-8401) को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस गाड़ी में रखे बैग से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन, दो विदेशी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं, जो विदेश हैंडलर के कॉन्टेक्ट में थे।
विदेशी नंबरों पर कर रहे थे बात
एसपी ने बताया- प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पंजाब के हरिके से ड्रग्स और हथियार लाना बता रहे हैं। साइबर सेल ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन चेक किए तो पता चला कि आरोपी लगातार विदेशी नंबरों पर कॉल कर रहे थे। उनके फोन में विदेशी नंबरों की डिटेल भी मिली है। इन्हें, विदेशी हैंडलर लगातार डायरेक्शन दे रहे थे कि हथियार और हीरोइन कहां से लेने है और कहां पहुंचाने है।
संगरिया SHO अमर सिंह ने बताया कि पिस्टल पर मेड इन चाइना लिखा है। फिलहाल मामले में दोनों से पूछताछ जारी है।

दोनों आदतन अपराधी
भूपेंद्र पर पंजाब और राजस्थान में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नासिर (23) डीग जिले का कुख्यात बदमाश है। यह अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जिसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों केस दर्ज हैं।
पाकिस्तान से सप्लाई की आशंका
संभवतया हथियार और हथियार और ड्रग्स पाकिस्तान बॉर्डर से सप्लाई हुए हैं। क्योंकि ज्यादातर मामलों में ड्रोन से ड्रग्स के साथ पाकिस्तान के तरफ से हथियार भी फेंके जाते है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।