उत्तर प्रदेशदेश

बरेली में बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:मैरिज हॉल 40% तोड़ चुकी टीम लौटी, सपा नेता बोले- जुल्म की इंतहा हो रही

बरेली में सपा नेता सरफराज वली के मैरिज हॉल पर चल रहे बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने सपा नेता से कहा- आपके पास एक हफ्ते का समय है। आप हाईकोर्ट में जाकर अपनी बात रखिए। तब तक मैरिज हॉल पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

कोर्ट से स्टे ऑर्डर आने के बाद बरेली डेवलेपमेंट अथॉरिटी की टीम बुलडोजर लेकर वापस चली गई। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स भी वापस लौट गई। बता दें कि तीन दिन से जारी बुलडोजर एक्शन में ‘ऐवान-ए-फरहत’ मैरिज हॉल का 40 प्रतिशत हिस्सा गिराया जा चुका है।

इससे पहले बुधवार को एक और सपा नेता मो. राशिद के गुड मैरिज हॉल को दो दिन की कार्रवाई के बाद जमींदोज किया गया था। आज पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी सरफराज के 10 करोड़ के मैरिज हॉल को ढहाया जाना था। पांच थानों की पुलिस और PAC तैनात थी। लेकिन, कोर्ट का आदेश आने के बाद एक्शन रोक दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बाद की तस्वीरें देख लीजिए…

ये तस्वीर आज की है। बुलडोजर मैरिज हॉल से दूर ही खड़े रहे।
एक्शन पर रोक लगने के बाद बुलडोजर वापस जाते हुए।

अब जानिए दो दिन के बुलडोजर एक्शन में क्या-क्या हुआ…

  1. सपा नेताओं के मैरिज हॉल पर बुलडोजर एक्शन: बरेली में सपा नेता मो. राशिद और सरफराज वली के मैरिज हॉल पर दो दिन से बुलडोजर चल रहा था। बुधवार को करीब 10 घंटे तक दोनों की प्रॉपर्टी ढहाई गई। राशिद के मैरिज हॉल का फ्रंट हिस्सा तोड़कर कार्रवाई पूरी की गई। सरफराज के मैरिज हॉल की बाउंड्री और आगे का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा गिराया गया।
  2. इमारतों के टॉप फ्लोर पर परिवार रहते थे- राशिद को तौकीर रजा और सरफराज को आजम खान का करीबी बताया जा रहा। दोनों ही इमारतों के टॉप फ्लोर पर सपा नेता परिवार के साथ रहते थे। दोनों बिल्डिंग में कुल मिलाकर 6 परिवारों के 50 लोग रह रहे थे।
  3. फूट-फूट कर रोने लगी महिलाएं: बुलडोजर चलते ही घर की महिलाएं फूट-फूट कर रोते लगी थीं। कह रही थीं कि हमें बेघर कर दिया गया। अब पता नहीं कहां रहेंगे। हम तो सड़क पर आ जाएंगे। हम पर इतना जुल्म मत करो।

सरफराज के मैरिज लॉन पर बुलडोजर चलाकर 40% तक ध्वस्त कर दिया गया।

सपा नेता सरफराज वली के ऐवान ए फरहत मैरिज लॉन का आगे का हिस्सा गिरा।

तस्वीर बुधवार की है, जब मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलता देखकर महिलाएं चीख-चीख कर रोने लगी थीं।

गुड मैरिज हॉल और ‘ऐवान-ए-फरहत’ के बारे में जानिए-

  • राशिद का गुड मैरिज हॉल करीब 700 वर्ग गज (6293 वर्ग फीट) में बना है। इसमें नीचे बड़ा हॉल और 4 कमरे हैं। कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है।
  • सरफराज का मैरिज हॉल ‘ऐवान-ए-फरहत’ करीब 1 हजार वर्गगज (9000 वर्ग फुट) में बना है। इसमें नीचे बड़ा हॉल और ऊपर 5 कमरे हैं। कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।

बरेली हिंसा से जुड़े तार सरफराज पर आरोप है कि बरेली हिंसा के दौरान उसने लोगों को धरने में पहुंचने के लिए कहा था। सरफराज के बेटे सैफ वली खान ने कहा- आजम खान हज कमेटी के चेयरमैन रहे हैं और मेरे वालिद भी हज कमेटी में सदस्य रहे हैं। इसी वजह से मेरे पिता का आजम खान से मिलना-जुलना रहता था।

तौकीर बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड

  • तौकीर रजा पर बरेली में 26 सितंबर की हिंसा का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। पुलिस ने अब तक 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें हत्या की साजिश, भीड़ को उकसाने, पुलिस पर हमले और पेट्रोल बम फेंकने, लूटपाट करने, दंगा कराने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
  • शुरुआती जांच में इनमें से 7 मामलों में तौकीर रज़ा को नामजद किया गया था, बाद में शेष तीन मामलों में भी उनकी भूमिका पाए जाने पर उनका नाम बढ़ा दिया गया। अब तक 10 में से चार मामलों में सुनवाई हो चुकी है।
  • तौकीर अभी फतेहगढ़ जेल में बंद है। हाल ही में एक मामले में उसे कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके बावजूद तौकीर का जेल से बाहर नहीं आ पाया था। वजह थी- उस पर दर्ज कई अन्य मामले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button