नागदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जीआरपी के आरक्षक ने दिव्यांग को बरी तरह पीटा, वीडियो वायरल
नागदा रेलवे स्टेशन का यह वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद प्रकाश जैन ने इस मामले की शिकायत जीआरपी एसपी शुक्ला को की थी जिन्होंने वीडियो देखने के बाद त्वरित कार्रवाई की

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि उज्जैन | प्लेटफॉर्म पर सो रहे किसी दिव्यांग को ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक बिना किसी गलती के पहले थप्पड़ मारे और फिर उसके बाद उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर डाले? अगर आप सोचते हैं कि ऐसा नहीं हो सकता, तो शायद आप गलत हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों उज्जैन स्थित नागदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ इसी प्रकार की घटना घटित हो रही है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह प्रधान आरक्षक के द्वारा की जाने वाली इस पिटाई को गलत बताते हुए प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। जीआरपी ने माना प्रधान आरक्षक ने की थी गलती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर जीआरपी एसपी ने तत्काल कार्रवाई तो की लेकिन इसके साथ ही यह भी माना कि चौकी जीआरपी नागदा में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 318 मानसिंह द्वारा दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट की जाने की घटना गलत है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के इस कृत्य के कारण रेल पुलिस की छवि जनमानस एवं यात्रियों में खराब हुई है।


