उत्तर प्रदेश

इमरान मसूद बोले- मोदी के पास जड़ी-बूटी:चुनावों में और मजबूत होकर उभरते हैं, अखिलेश ने कहा- BLO की मौतें क्या ड्रामा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विपक्ष के ड्रामा न करने’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा- ड्रामा कौन कर रहा है, सब जानते हैं। ये जो बीएलओ की जानें जा रही हैं, ये भी ड्रामा है क्या? भाजपा पुलिस के साथ मिलकर ड्रामा करती है। मतदाताओं पर पिस्तौल लगा देती है। उसके पास संसाधन हैं, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

यूपी में SIR पर अखिलेश ने दिल्ली में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से कहा- इतनी हड़बड़ी क्यों है। कई जगहों पर हाल ये है कि बीएलओ को फॉर्म भरने में भी परेशानी हो रही हैं। उन्हें ट्रेनिंग नहीं दी गई है। एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए होना चाहिए, लेकिन भाजपा चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा वोट काट दिए जाएं।

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “PM मोदी देश के लोगों पर ऐसी कौन सी जड़ी-बूटी डालते हैं कि वे एंटी-इनकंबेंसी को हराकर चुनावों में और मजबूत होकर उभर रहे हैं…यह EVM और इलेक्शन कमीशन का चमत्कार है।

इससे पहले सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) की शुरुआत हुई। प्रश्न काल शुरू होते ही सपा समेत तमाम विपक्षी दल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और BLO की मौत के मुद्दे पर चर्चा की मांग करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्न काल का हवाला देते हुए इसकी इजाजत नहीं दी। इससे विपक्षी सांसद भड़क गए। हंगामा और नारेबाजी करने लगे।

दरअसल, SIR को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। सपा भी SIR के काम में लगे BLO की मौतों के मुद्दे को उठा रही है। आरोप है अधिक दबाव के कारण BLO खुदकुशी कर रहे हैं या उनकी मौत हो रही है। बता दें कि यूपी में अब तक 8 बीएलओ की मौत हो चुकी है। इसमें 3 ने सुसाइड किया, जबकि 5 की हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज से जान गई।

विपक्ष की बैठक में सपा सांसद राम गोपाल वर्मा पहुंचे। सरकार को घेरने की रणनीति बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button