विदेश
Trending

Cyclone Ditwa;श्रीलंका में मचाई तबाही; अब तक 123 लोगों की मौत

43,995 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

पड़ोसी देश श्रीलंका में इन Ditwa चक्रवात ने तबाही मचा रखी है। इसके चलते भारी बारिश और बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं और अभी तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 130 से अधिक लोगों के अभी भी लापता होने की बात कही जा रही है। शनिवार को आपदा प्रबंधन केंद्र ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

आपदा प्रबंधन केंद्र के महानिदेशक संपत कोटुवेगोडा ने जानकारी देते हुए बताया कि, राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। इसके जरिए अभी तक 43,995 लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाल सरकारी राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि, श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद अब यह चक्रवात भारत की तरफ बढ़ रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button