ताजा खबर

राजस्थान में 25 दिसंबर-5 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां:अगले महीने में 21 दिन चलेगी स्कूल, शिक्षा विभाग ने किया स्पष्ट

प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां होगी। शिक्षा विभाग ने दिसंबर महीने के शैक्षिक कैलेंडर में स्पष्ट कर दिया है कि अगले महीने में 21 दिन तक स्कूल संचालित होंगे। इस दौरान 25 दिसम्बर से पहले रविवार के अलावा कोई छुट्टी नहीं है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से पूर्व में जारी कैलेंडर के मुताबिक दिसम्बर के 31 दिनों में 25 दिसंबर से शीतकालीन छुट्टियां होगी। आमतौर पर 31 दिसम्बर तक छुट्‌टी होती थी, लेकिन पिछले साल इसे बढ़ाकर 5 जनवरी कर दिया गया, क्योंकि सर्दी इतनी ज्यादा होती है कि कलेक्टर के आदेश पर छुट्‌टी करनी पड़ती है।

जून महीने में जारी इस कैलेंडर में 12 दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा बताई गई है जबकि ये परीक्षाएं 20 नवम्बर से शुरू हो चुकी है और अभी चल रही है। गुरु गोविंद सिंह जयंती का छुट्‌टी 27 दिसम्बर है, जो सर्दी की छुट्टी में ही आ गया। इसी तरह 25 दिसम्बर को क्रिसमस की छुट्‌टी भी इसी में शामिल है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कर्मचारी अशोक शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन छुट्‌टी के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक 25 दिसम्बर से ही शीतकालीन छुट्‌टी होंगे।

दिसम्बर में ये दिवस होंगे

  • 1 दिसम्बर- विश्व एकता दिवस और विश्व एड्स दिवस
  • 3 दिसम्बर- विश्व विशेष योग्यजन दिवस
  • 10 दिसम्बर- मानवाधिकार दिवस
  • 26 दिसम्बर- वीर बाल दिवस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button