मनोरंजन

करण औजला पर परफॉर्मेंस के बीच फैन ने फेंकी टी-शर्ट; सिंगर ने पसीना पोंछकर वापस भीड़ की तरफ उछाली

सिंगर ने शांति के साथ परिस्थिति को संभाला

सिंगर करण औजला पर हाल ही में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन ने टी-शर्ट फेंक दी। मगर, सिंगर ने बिना गुस्सा दिखाए बहुत शांति के साथ परिस्थिति को संभाला और वह टी-शर्ट वापस भीड़ में फेंक दी।

 

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अक्सर सिंगर-रैपर्स को वहां मौजूद लोगों के अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ जाता है। कुछ मामलों में सिंगर आग बबूला हो जाते हैं तो कुछ बखूबी परस्थिति को संभालते हैं। हाल ही में करण औजला के साथ रोलिंग लाउड इंडिया परफॉर्मेंस के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ। उनके ऊपर एक फैन ने टी-शर्ट फेंक दी। इसके बाद भी सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और वापस टी-शर्ट भीड़ में फेंक दी

 

पसीना पोंछकर भीड़ में फेंकी टी-शर्ट

सोशल मीडिया पर करण औजला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि करण औजला स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और फैंस उनके गानों पर एंजॉय करते हुए झूम रहे हैं। तभी अचानक एक फैन अपनी टी-शर्ट उतारकर सिंगर के ऊपर फेंक देता है। इस पर करण को कोई फर्क नहीं पड़ता और वे गाना जारी रखते हैं। थोड़ी देर रुककर बड़े स्टाइल से वे टी-शर्ट उठाते हैं, अपना पसीना पोंछते हैं और उस टी-शर्ट को वापस भीड़ में फेंक देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button