खेल
Trending

महिला कबड्डी वर्ल्डकप:छत्तीसगढ़ की बेटी ने कबड्डी में चमकाया भारत का नाम

पूरे विश्व ने भारतीय खिलाड़ियों के जज़्बे और जुनून को सलाम किया

  1. महिला कबड्डी वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने इस बार ऐसा दमखम दिखाया है कि पूरे विश्व ने भारतीय खिलाड़ियों के जज़्बे और जुनून को सलाम किया है। रविवार को खेले गए रोमांच से भरे सेमीफाइनल में भारत ने शक्तिशाली टीम ईरान को 33-21 से मात देकर न केवल फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि कबड्डी की दुनिया में नया इतिहास भी रच दिया।

महिला कबड्डी वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने इस बार ऐसा दमखम दिखाया है कि पूरे विश्व ने भारतीय खिलाड़ियों के जज़्बे और जुनून को सलाम किया है। रविवार को खेले गए रोमांच से भरे सेमीफाइनल में भारत ने शक्तिशाली टीम ईरान को 33-21 से मात देकर न केवल फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि कबड्डी की दुनिया में नया इतिहास भी रच दिया। इस यादगार जीत की नायिका बनीं कोरबा जिले के विकासखंड पाली, ग्राम केराकछार की प्रतिभाशाली और जुझारू खिलाड़ी संजू देवी। जिन्होंने अपने शानदार खेल कौशल, धैर्य और फुर्ती का बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए नौ अत्यंत महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए।

अब भारत का खिताबी मुकाबला चाइनीज ताइपे से ढाका में खेला जाएगा। कबड्डी प्रेमी इसे टी-स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे, जहां पूरा देश भारतीय बेटियों के दमदार खेल का गवाह बनेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button