मनोरंजन

De De Pyaar De 2 Collection: फिल्म ने मचाई धूम, रविवार को 100 करोड़ के करीब पहुंची

वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने जमा लिए हैं अपने कदम

De De Pyaar De 2 Box Office: अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दे दे प्यार दे-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को 4 करोड़ तक की कमाई करने वाली दे दे प्यार दे 2 का सिक्का रविवार को भी बोला। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए मूवी को कितनी कमाई और करनी है

अजय देवगन उन सितारों में से नहीं हैं, जो जल्दी हार मान ले। उनकी पहली फ्रेंचाइजी सन ऑफ सरदार 2 भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल न कर सकी हो, लेकिन उनकी साल 201 में आई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के मामले में जलवा बिखेर रहा है।

वर्किंग डेज पर स्लो हुई ‘दे दे प्यार दे-2’ ने अपने दूसरे शनिवार को रफ्तार पकड़ी थी। इस रफ्तार को उन्होंने रविवार को भी बरकरार रखा। अजय देवगन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दे दे प्यार दे-2’ ने रविवार को कुल कितने करोड़ कमाए, चलिए फटाफट से आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर

रविवार को भी नहीं रुकी दे दे प्यार दे 2 की रफ्तार

135 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, इशिता दत्ता जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखे। हनी सिंह ने भी अपने ‘झूम शराबी’ गाने से थिएटर में आग लगाई। लाइट हार्टेड मूवी दे दे प्यार दे 2 लोगों को कितनी ज्यादा पसंद आ रही है, इस बात का अंदाजा आप इसके रविवार के अर्ली कलेक्शन से लगा सकते हैं।

100 करोड़ के क्लब से कितनी दूर है फिल्म

दे दे प्यार दे 2 वर्ल्डवाइड पहले ही 87 करोड़ के आसपास की कमाई कर चुकी है और दुनियाभर में इसे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 13 करोड़ और चाहिए। हालांकि, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दूसरे रविवार तक 61.26 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस क्लब में शामिल होने के लिए टोटल 39 करोड़ के आसपास की कमाई करनी है।

सिर्फ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 18.5 करोड़ तक की हुई है। दे दे प्यार दे 2 सफल फ्रेंचाइजी मस्ती 4 और वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के सिनेमाघरों की मौजूदगी के बीच कमाल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button