मनोरंजन

एक बार फिर सोनम कपूर ने शेयर की बेबी बंप के साथ नई तस्वीरें

यूजर्स बोले स्टाइल आईकॉन और साथ ही यूजर्स ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक बार फिर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम के इस नए पोस्ट पर उन्हें मां बनने को लेकर बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के साथ बताया था कि उनकी जिंदगी में एक दूसरा मेहमान आने वाला है। अब सोनम ने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर दी हैं। सोनम हमेशा से स्टाइल आइकॉन रहीं हैं। उन्होंने अपने ही स्टाइल में नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं।

 

सोनम कपूर ने फिर दिखाया बेबी बंप

सोनम ने वाइट अनारकली स्टाइल सूट कैरी किया है। बालों को स्टाइल करते हुए एक छोटे बैग के साथ पोज दिए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, “दिल बदलता नहीं… बस औरों के लिए धड़कने लगता है।” सोनम के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

यूजर्स ने दी बधाई

सोनम के इस पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें फिर से बधाई दी है। वहीं कुछ ने उनके इस लुक की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा,’बधाई हो मैम’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपके जैसा कोई दूसरा नहीं’, एक और यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत हैं होने वाली मम्मी’। बता दें, हाल में सोनम ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

लव स्टोरी और बेटा वायु

बता दें, सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया और अब एक बार फिर अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि साल 2026 के शुरुआती महीने में एक्ट्रेस दोबारा मां बन सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button