झारखंड

शिविर में मईयां सम्मान और आवास योजना के लिए आये आवेदन

हर पंचायत में लगाए जाएंगे शिविर

झारखंड सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक गुमला जिले के 159 पंचायतों और 22 वाडों में लगेगा, जनता की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ मिलेगा.

 

गुमला. राज्य व गुमला जिला के लोगों के लिए खुशखबरी है, एक बार फिर झारखंड सरकार द्वारा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. यह कार्यक्रम 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा. यह कार्यक्रम गुमला जिले के सभी 159 पंचायतों और नगर परिषद के 22 वाडों में कैंप लगाया जाएगा और जनता की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया जाएगा. सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी. वहीं मईया सम्मान, अबुआ आवास, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आदि के आवेदन भी जमा लिए जाएंगे. साथ ही परिसंपत्तियों और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button