जयपुरजोधपुरराजस्थान

भरतपुर में थार और वैन में टक्कर, 2 की मौत:गाड़ी काटकर निकाले शव, डिवाइडर फांदकर थार ने वैन को मारी टक्कर

 

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में थार गाड़ी और ईको वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में बैठे लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने वैन को काटकर उन्हें बाहर निकाला। वहीं हादसे के बाद थार सवार युवकों की लोगों ने पिटाई कर दी। इस हादसे में ईको वैन सवार 1 महिला और ड्राइवर की मौत हो गई।

यह हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ। जयपुर के फागी इलाके के 9 लोग वैन में सवार होकर वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सेवर थाना इलाके के अखड्ड चौराहे के पास एक थार गाड़ी डिवाइडर पार कर सामने से आ रही ईको वैन से टकरा गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तुरंत मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। थार में 4 युवक सवार थे। लोगों ने उनकी पिटाई कर डाली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही वैन को काटकर दोनों शवों और घायलों को बाहर निकाला।

सड़क पर पड़े महिला और ड्राइवर के शव।

वैन में सवार श्रद्धालु जा रहे थे वृंदावन घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैन में बैठे लोगों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्राइवर और एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के शवों को रात में मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसमें से एक घायल को जयपुर रेफर कर दिया गया है।

थार में बैठे लोगों का रात में हुआ मेडिकल थोड़ी देर बाद नीतू और ड्राइवर नरेंद्र के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। वहीं जीतू, ललिता, रेखा, नीतू, अशोक, नीलू, किशनी, सीता का इलाज जारी है। पुलिस ने थार गाड़ी में सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। रात ही सभी थार सवार लोगों का मेडिकल भी करवा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button