देशराजस्थान

राजस्थान में 33 IFS के ट्रांसफर, 4 को अतिरिक्त चार्ज:वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एपीओ अफसरों को मिली पोस्टिंग

राज्य सरकार ने 33 आईएफएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं चार आईएफएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। दो एपीओ अफसर को पोस्टिंग दी गई है। वहीं पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शिखा मेहरा का ट्रांसफर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास के पद पर किया गया है।

बता दें कि सीएम के आदेश नहीं मानने पर शिखा मेहरा और राजेश कुमार गुप्ता के खिलाफ वन मंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश थे। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के लिए वन विभाग के गेस्ट हाउस खोलने के आदेश दिए थे, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर सीएम और वन मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब दोनों का ट्रांसफर किया गया है।

एपीसीसीएफ डॉ. वेंकटेश शर्मा को एमडी राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के पद पर लगाया

एपीसीसीएफ डॉ. वेंकटेश शर्मा को एमडी राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के पद पर लगाया है। एपीसीसीएफ उत्पादन और वन विकास लिमिटेड के एमडी उदय शंकर का तबादला एपीसीसीएफ सीईओ कैंप जयपुर के पद पर किया गया है।

एपीसीसीएफ वन्यजीव राजेश कुमार गुप्ता को एपीसीसीएफ बाह्यय सहायता प्राप्त परियोजना जयपुर, केसीए अरुण प्रसाद को एपीसीसीएफ एफसीआई जयपुर से एपीसीसीएफ से मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जयपुर के पद पर लगाया गया है।

टीजे कविथा को एपीसीसीएफ विकास से एपीसीसीएफ और नोडल अधिकारी एफसीए जयपुर, राजीव चतुर्वेदी को मुख्य वन संरक्षक जयपुर से सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य जैव विविधता मंडल जयपुर के पद पर लगाया है।एपीसीसीएफ डॉ. वेंकटेश शर्मा को एमडी राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के पद पर लगाया है।

शारदा प्रताप सिंह होंगे रणथम्भौर बाघ परियोजना के निदेशक आईएफएस अफसर के तबादलों में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारियां में भी बदलाव किया गया है। रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट के निदेशक और मुख्य वन संरक्षक अनूप के का तबादला अब जोधपुर मुख्य संरक्षक के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह को रणथंभौर पाक परियोजना के निर्देश और मुख्य वंशज के पद पर लगाया गया है।

कपिल चंद्रावल होंगे राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह की जगह कपिल चंद्रावल को राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है चंद्रावल का तबादला आर बीडीसी के संयुक्त परियोजना निदेशक से पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में किया गया है।

मोनाली सेन का जेडीए से ट्रांसफर, अनीता को जेडीए में पोस्टिंग जेडीए में वन संरक्षक के पद पर तैनात मोनाली सेन का तबादला मुख्यमंत्री जीव जयपुर के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह एपीओ चल रही आईएफएस अनीता को जेडीए में वन संरक्षक के पद पर लगाया है। एपीओ चल रही आकांक्षा महाजन को मुख्य वन संरक्षक और निदेशक राजस्थान वानिकी और वन्य जीव प्रशिक्षण संस्थान जयपुर के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

आईएफएस अफसरों की तबादला सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button