लखनऊ में 15 मौतों के बाद एलडीए एक्शन में:2 दिन में 126 प्रतिष्ठान सील

लखनऊ में 15 मौतों के बाद एलडीए एक्शन में है। दो दिन की कार्रवाई में एलडीए ने LDA ने 126 प्रतिष्ठान सील किए, जबकि 161 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया। मानक पूरे नहीं होने पर टीम ने गोमतीनगर की भूमि IAS कोचिंग, विद्या मंदिर कोचिंग और दृष्टिकोण लाइब्रेरी सील कर दी है। बच्चे सड़कों पर परेशान दिखे। हर किसी का एक ही सवाल था- अब क्या होगा?
v
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शुरू हुआ यह अभियान लगातार 3 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इसमें कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम, डांस स्टूडियो, प्ले ग्रुप स्कूल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की जांच की जाएगी।
LDA अफसरों का कहना है कि जिन भवनों में अग्नि सुरक्षा, पार्किंग और मानचित्र संबंधी मानकों का उल्लंघन मिलेगा, उनके खिलाफ सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 24 जून (बुधवार) को सुरक्षा मानकों को अनदेखी करके चल रहे 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था।
इनमें एलन, ग्रेविटी, आकाश, गवर्नमेंट एग्जाम वाला और पैरामाउंट जैसे बड़े कोचिंग संस्थान शामिल रहे। एलडीए ने 83 भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किया था।



