लाइफ स्टाइल

क्या डायबिटीज में आम खा सकते हैं:क्या हैं आम के फायदे–नुकसान, खाने का सही तरीका, एक्सपर्ट से जानें हर सवाल का जवाब

आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है। इसके मीठे-रसीले स्वाद और फायदों के कारण इसे यह पहचान मिली है। यह गर्मियों का सुपरफूड है। हालांकि, लोगों में यह कन्फ्यूजन रहता है कि हाई कैलोरी होने के कारण वेट लॉस के दौरान इसे खाना चाहिए या नहीं।

साल 2025 में ‘फूड एंड फंक्शन’ जर्नल में एक लिटरेचर रिव्यू पब्लिश हुआ। इसके मुताबिक, आम वेट कंट्रोल करने में मददगार होता है। दरअसल, आम खाने से तृप्ति (पेट भरा होने का एहसास) महसूस होती है।

‘रिसर्चगेट’ के मुताबिक, भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है। यहां दुनिया का 41% आम पैदा होता है।

  • आम खाने के क्या फायदे हैं?
  • इसे खाने का सही तरीका क्या है?
  • किन लोगों के आम नहीं खाने चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’

सवाल- आम में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

जवाब- 100 ग्राम आम में लगभग 60 कैलोरी होती हैं। इसका ज्यादातर हिस्सा पानी होता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर भी होता है।

सवाल- क्या आम इम्यूनिटी बढ़ाता है?

जवाब- हां, आम इम्यूनिटी मजबूत करने में कई तरह से मदद करता है।

  • इसमें मौजूद विटामिन C शरीर के सैनिक यानी ‘व्हाइट ब्लड सेल्स’ को एक्टिव करता है। इससे शरीर जर्म्स, बैक्टीरिया और वायरस का मजबूती से सामना कर पाता है।
  • विटामिन A स्किन और म्यूकस लाइनिंग (नाक-गला-आंत) को मजबूत रखता है। इससे जर्म्स स्किन में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

सवाल- क्या आम आंखों के लिए फायदेमंद है?

जवाब- हां, इसमें विटामिन A (बीटा-कैरोटीन) भरपूर मात्रा में होता है। पॉइंटर्स से समझिए-

  • यह रेटिना की हेल्थ और नाइट विजन (कम रोशनी में देखने की क्षमता) को सपोर्ट करता है।
  • यह कॉर्निया को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

सवाल- क्या आम में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं?

जवाब- हां, इसमें मैंगिफेरिन, क्वेरसेटिन, कैटेचिन और पॉलीफेनॉल्स जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं। ये शरीर में बनने वाले फ्री-रेडिकल्स को कम करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी बचाते हैं।

सवाल- क्या आम स्किन और बालों के लिए अच्छा है?

जवाब- हां, इसमें विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

  • विटामिन C कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है।
  • इससे स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है और स्किन ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है।
  • विटामिन A स्किन की रिपेयर और ड्राईनेस को कम करने में मदद करते है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री-रेडिकल डैमेज को कम करके समय से पहले एजिंग के असर (उम्र के साथ चेहर पर होने वाले असर) को धीमा कर सकते हैं।

वहीं बालों की बात करें ताे ये पोषक तत्व स्कैल्प हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

सवाल- क्या आम पाचन सुधारता है?

जवाब- हां, इसमें डाइटरी फाइबर होता है।

  • यह बाउल मूवमेंट बढ़ाता है।
  • कब्ज कम करने में मदद करता है।
  • आम में कुछ ऐसे एंजाइम्स भी होते हैं, जो प्रोटीन पचाने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है।

हालांकि, ज्यादा आम खाने से कुछ लोगों को गैस या भारीपन हो सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

सवाल- क्या आम एनर्जी बढ़ाता है?

जवाब- हां, शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है।

  • इसमें नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज होते हैं।
  • यह जल्दी पचकर शरीर को एनर्जी देते हैं।

सवाल- क्या आम गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है?

जवाब- हां, इसमें पानी की मात्रा के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं। यह शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।

सवाल- क्या डाइटिंग कर रहे लोग आम खा सकते हैं?

जवाब- हां, लेकिन संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। आम में नेचुरल शुगर होती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से वेट लॉस में समस्या हो सकती है।

सवाल- क्या आम वजन घटाने में मददगार है?

जवाब- आम सीधे तौर पर वेट लॉस ‘फूड’ नहीं है, लेकिन यह संतुलित मात्रा में खाया जाए तो वेट कंट्रोल प्लान में शामिल किया जा सकता है। इसमें फाइबर होता है। फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे भूख कम लगती है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत पर काबू पाया जा सकता है।

सवाल- क्या रात में आम खाना सही है?

जवाब- नहीं, आम धीरे पचता है। कुछ लोगों में भारीपन, गैस या ब्लड शुगर स्पाइक का कारण बन सकता है।

सवाल- क्या एक्सरसाइज के बाद आम खा सकते हैं?

जवाब- हां, इसमें मौजूद नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) वर्कआउट के बाद कम हुई एनर्जी को जल्दी रीफिल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम मसल्स रिकवरी और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस में भी मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button