मनोरंजन

फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन:सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे, गोविंदा को ब्रेक दिया था; शोला और शबनम, आंखें जैसी फिल्में बनाईं

फिल्म प्रोड्यूसर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। उन्होंने बुधवार देर रात 3 बजे आखिरी सांसें लीं। पहलाज निहलानी का अंतिम संस्कार आज 3 बजे मुंबई के सांताक्रूज श्मशान में हुआ।

बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने बताया है कि कोविड में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दवाइयों से कॉम्प्लिकेशन्स हो गए थे, जिससे उनकी किडनी पर असर पड़ा था। उनका इसी से संबंधित इलाज चल रहा था।

अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स

गोविंदा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
गोविंदा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
फरहान अख्तर पहलाज निहलानी के घरवालों से गले मिलते हुए।
फरहान अख्तर पहलाज निहलानी के घरवालों से गले मिलते हुए।
मलाइका अरोड़ा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं।
मलाइका अरोड़ा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं।
अमृता अरोड़ा भी पहलाज निहलानी के घर पहुंची हैं।
अमृता अरोड़ा भी पहलाज निहलानी के घर पहुंची हैं।
वरुण धवन और गोविंदा गले मिले।
वरुण धवन और गोविंदा गले मिले।
एक्ट्रेस नीलम कोठारी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
एक्ट्रेस नीलम कोठारी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
डेविड धवन पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
डेविड धवन पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
शत्रुघ्न सिन्हा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
शत्रुघ्न सिन्हा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

कई दिनों से इलाज जारी था

फिल्म एसोसिएशन IMPAA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने पहलाज निहलानी के निधन पर कहा-

QuoteImage

वो कई दिनों से बीमार थे, हॉस्पिटल में थे। रात 3 बजे उनका देहांत हुआ है। इंडस्ट्री ने एक अच्छा इंसान खो दिया। बहुत बड़े प्रोड्यूसर थे। वो IMPAA के भी चेयरपर्सन थे। शत्रुघ्न सिन्हा के बेहद क्लोज थे, उनकी हर पार्टी में पहुंचते थे।

QuoteImage

पहलाज निहलानी को 5 साल पहले खून की उल्टियां हुई थीं, जिसके बाद वो 28 दिनों तक मुंबई के नानावटी अस्पातल में भर्ती रहे थे।

पहलाज निहलानी का करियर

  • पहलाज निहलानी ने 1982 में बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म हथकड़ी बनाई और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद 1985 में उनकी दूसरी फिल्म आंधी-तूफान रिलीज हुई, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक निर्माता के रूप में पहचान दिलाई।
  • साल 1986 में उन्होंने फिल्म इल्जाम बनाई, जिससे गोविंदा को पहला बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म हिट रही और गोविंदा को देशभर में पहचान मिली। 1987 में आई आग ही आग के जरिए चंकी पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसी साल निहलानी ने फिल्म गुनाहों का फैसला भी बनाई।
  • 1990 के दशक में पहलाज निहलानी ने शोला और शबनम और आंखें जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। आंखें उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button