खेल

IPL- मुंबई ने कोलकाता को 148 रन का टारगेट दिया:ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट

मुंबई इंडियंस ने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स को 148 रन का टारगेट दिया। बुधवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बारिश की वजह से मुकाबले में एक घंटे की देरी हुई।

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से कॉर्बिन बॉश ने आखिरी ओवरों में तेजी से बैटिंग करते हुए 18 बॉल पर नाबाद 32 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन बनाए। सुनील नरेन ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

कोलकाता की ओर से कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। सुनील नरेन को एक सफलता मिली। जबकि विल जैक्स रनआउट होकर पवेलियन लौटे।

प्लेऑफ में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। टीम 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और उसके 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button