खेल
IPL- स्टार्क को एक ओवर में तीन विकेट:रियान, फरेरा के बाद रवि सिंह को पवेलियन भेजा; राजस्थान का स्कोर-174/6

IPL 2026 में रविवार का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है।
राजस्थान ने 19 ओवर के बाद 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं। ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। शुभम दुबे 5, रवि सिंह 4, डोनोवन फरेरा 0, रियान पराग 51, वैभव सूर्यवंशी 46 और यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट। दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला।
दोनों टीमों को प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं। दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं



