खेल

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 248 रन का टारगेट दिया;निशांत सिंधु आउट, सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट, गुजरात का स्कोर 163/1; कोलकाता ने 248 रन का टारगेट दिया

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 248 रन का टारगेट दिया है। कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए।

जवाब में गुजरात ने 15 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर हैं। निशांत सिंधु 1 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं।

एलन ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए

कोलकाता टीम के लिए फिन एलन ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वहीं अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 7 छक्के लगाए।

फिन एलन 35 बॉल पर 93 रन बनाकर आउट हुए। - Dainik Bhaskar

अंतिम ओवरों में कैमरन ग्रीन ने भी 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए।

गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला। हालांकि, टीम के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। राशिद खान ने 4 ओवर में 57 रन खर्च किए, जबकि अरशद खान के एकमात्र ओवर में 22 रन आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button