खेल

सुदर्शन की चौके से 17वीं IPL फिफ्टी:गुजरात के 3 बैटर्स आउट, प्रफुल को दो विकेट; हैदराबाद के खिलाफ स्कोर-107/3

IPL 2026 का 56वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

14 ओवर के बाद गुजरात ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन पिच पर हैं। सुदर्शन फिफ्टी लगाकर खेल रहे हैं। प्रफुल हिंगे ने शुभमन गिल (5 रन) और जोस बटलर (7 रन) को आउट किया। पैट कमिंस ने निशांत सिंधु (22 रन) को पवेलियन भेजा।

दोनों टीमों के 11-11 मैच में 14-14 पॉइंट्स हैं। बेहतर नेट रनरेट की वजह से हैदराबाद दूसरे और गुजरात तीसरे पायदान पर है। आज का मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- ट्रैविस हेड, लियम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button