विदेश

अमेरिका में लंबे समय से चर्चा में रही UFO फाइलों की पहली खेप जारी कर दी गई:दावा- स्पेसक्राफ्ट से 4 फीट लंबे रहस्यमयी जीव उतरे, स्पेस सूट और हेलमेट पहना था

अमेरिका में शुक्रवार को लंबे समय से चर्चा में रही UFO फाइलों की पहली खेप जारी कर दी गई। ट्रम्प प्रशासन ने सैकड़ों नए वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए।

FBI के डिक्लासिफाइड दस्तावेजों में कहा गया है कि 1960 के दशक में कुछ लोगों ने UFO से छोटे कद के रहस्यमयी जीवों को बाहर निकलते देखने का दावा किया था।

FBI रिकॉर्ड में कहा गया, “कुछ गवाहों ने दावा किया कि उन्होंने इन ऑब्जेक्ट्स से बाहर निकलने वाले क्रू मेंबर्स को देखा।” रिपोर्ट के मुताबिक इन जीवों की लंबाई करीब साढ़े तीन से चार फीट बताई गई। गवाहों ने कहा कि वे स्पेस सूट और हेलमेट जैसे कपड़े पहने हुए थे।

FBI के दस्तावेजों में कहा गया है कि 1965 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा UFO देखे जाने की घटनाएं दर्ज हुई थीं।

अमेरिकी सेना ने आसमान में एक स्टार जैसी दिखने वाली रहस्यमयी वस्तु रिकॉर्ड की, जो बहुत तेज रफ्तार से उड़ते हुए बार-बार दिशा बदलती नजर आई। - Dainik Bhaskar

FBI की तरफ से जारी इस दस्तावेज में बताया गया कि कुछ लोगों ने UFO से रहस्यमयी जीवों को उतरतते हुए देखने का दावा किया।

चांद पर रहस्यमयी वस्तुएं दिखने का दावा

इन फाइलों में सबसे ज्यादा चर्चा NASA के अपोलो मिशन से जुड़ी तस्वीरों और अंतरिक्ष यात्रियों की बातचीत को लेकर हो रही है।

जारी दस्तावेजों में NASA के अपोलो 12 और अपोल 17 मिशन से जुड़ी तस्वीरें और बातचीत के रिकॉर्ड भी शामिल हैं। एक तस्वीर में चांद की सतह के ऊपर आसमान में तीन रहस्यमयी बिंदु दिखाई देने का दावा किया गया है।

सबसे दिलचस्प हिस्सा अपोलो 17 मिशन का ट्रांसक्रिप्ट माना जा रहा है। इसमें अंतरिक्ष यात्री उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यान के पास चमकती चीजें दिखने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।

एक ऑपरेटर ने मिशन कंट्रोल से कहा, “कुछ चमकते कण या टुकड़े हमारे पास से गुजरते दिख रहे हैं।” इसके जवाब में दूसरे ऑपरेटर ने कहा, “मेरी खिड़की के बाहर कई चमकती चीजें दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आतिशबाजी हो रही हो।”

अपोलो 12 मिशन के दौरान ली गई तस्वीर में चांद की सतह के ऊपर आसमान में कुछ रहस्यमयी बिंदु दिखाई दिए, जिन्हें UFO गतिविधि से जोड़कर देखा जा रहा है।

ट्रम्प ने UFO से जुड़ी फाइलें जारी करने का आदेश दिया था

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ महीने पहले रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को UFO और कथित एलियन गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड जारी करने का आदेश दिया था।

फाइलें जारी होने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने सरकार की एजेंसियों को एलियन लाइफ, UFO और UAP से जुड़ी जानकारी जनता के सामने रखने को कहा था।

इन फाइलों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर UFO और एलियन जीवन को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि अमेरिकी सरकार पहले भी साफ कर चुकी है कि उसे अब तक एलियन जीवन या एलियन टेक्नोलॉजी का कोई पक्का सबूत नहीं मिला है।

पेंटागन की पिछली रिपोर्टों में भी कहा गया था कि कई UFO वीडियो और तस्वीरें बाद में सैन्य तकनीक या प्राकृतिक घटनाएं निकली थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button