देश

तमिलनाडु में TVK चीफ सी. जोसेफ विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं:राज्यपाल को 121 MLA के समर्थन का लेटर दिया; TVK विधायकों के रिसॉर्ट की सुरक्षा बढ़ाई

तमिलनाडु में TVK चीफ सी. जोसेफ विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के अनुसार, चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में दोपहर 3:15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी।

4 मई को आए चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं। लेकिन यह बहुमत से 10 कम थीं। TVK को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन 8 मई तक मिल चुका था।

शनिवार को VCK और IUML ने TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया। इधर, महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। यहां TVK के सभी विधायक ठहरे हुए हैं।

  • 4 मई: रिजल्ट में TVK 108 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कुल 234 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतीं। DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं। छोटे-छोटे दल और अन्य को 20 सीटें मिलीं। सरकार बनाने के लिए 118 का बहुमत किसी को नहीं मिला।

विजय ने TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के 121 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को दिया। - Dainik Bhaskar

  • 5 मई: कांग्रेस का समर्थन, विधायक 113 हुए

कांग्रेस ने DMK से गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस नेताओं ने TVK के दफ्तर पहुंचकर विजय को समर्थन पत्र सौंपा। इस तरह विधायकों की संख्या 113 हो गई। लेकिन अब भी बहुमत से 5 विधायकों की संख्या कम थी।

  • 6 मई: गवर्नर से मिले, लेकिन बहुमत नहीं

एक्टर विजय गवर्नर के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गए, लेकिन गवर्नर ने बहुमत की संख्या पूरी न होने की वजह से उन्हें लौटा दिया।

  • 7 मई: लेफ्ट का साथ मिला, 117 विधायक हुए

लेफ्ट पार्टियों CPI और CPI(M) ने अपने 2-2 विधायकों के साथ TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। विजय ने राज्यपाल से लगातार दूसरे दिन मुलाकात की। राज्यपाल ने फिर 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा। विजय थोड़ा समय मांगकर वापस लौट गए।

  • 8 मई: VCK का समर्थन, शाम को इनकार

विजय की पार्टी TVK ने VCK से समर्थन मिलने का दावा किया। शाम को विजय लगातार तीसरे दिन फिर गवर्नर के पास पहुंचे, लेकिन देर रात तक VCK ने समर्थन देने की पुष्टि नहीं की। मामला फंस गया। शपथ फिर टल गई।

  • 9 मई: IUML-VCK का साथ मिला, विधायक 121 हुए

IUML और VCK ने TVK को समर्थन दिया। दोनों पार्टियां पहले समर्थन देने से इनकार कर रही थीं। इसके कारण 7 मई और 9 मई को विजय की शपथ टल गई थी। विजय के हजारों फैन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम से निराश लौट गए थे। इनके समर्थन से अब विधायकों की संख्या 121 हो गई है। बहुमत 118 से 3 ज्यादा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button