विदेश

अमेरिका सीक्रेट एजेंसी ने पाकिस्तान में लादेन के घर से मिली ईंट की तस्वीर शेयर की

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने एक ईंट की फोटो पोस्ट की है। यह ईंट पाकिस्तान के एबटाबाद में उस घर से ली गई थी, जहां ओसामा बिन लादेन अपने परिवार के साथ छिपकर रह रहा था।

CIA ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वहां से 13 ईंटें मिली थीं, जिन पर अलग-अलग अक्षर लिखे थे। इनमें से एक ईंट अब CIA के म्यूजियम में रखी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घर करीब 2006 में बनाया गया था। इसके चारों तरफ ऊंची दीवारें और तार लगे थे। घर में न फोन था, न इंटरनेट। वहां रहने वाले लोग अपना कचरा बाहर देने के बजाय खुद जला देते थे, ताकि किसी को शक न हो।

अमेरिकी सेना के नेवी सील्स ने 2 मई 2011 को इस घर पर छापा मारा था और बिन लादेन को मार गिराया था। इस दौरान उसके परिवार के कुछ और लोग भी मारे गए थे। बाद में उसके शव को अमेरिकी नौसेना के जहाज USS कार्ल विन्सन पर ले जाकर समुद्र में दफना दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button