भोपाल

भोपाल में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तैयारियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला:बिल्डिंग में घुसे ‘आतंकियों’ को ढेर किया, आमजन को सुरक्षित बाहर निकाला

भोपाल में मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तैयारियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। रानी कमलापति स्टेशन के पास बंसल वन बिल्डिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो और काउंटर टेर्रोरिज्म ग्रुप ने हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल की, जिसमें आतंकियों के बिल्डिंग में घुसने की स्थिति का सजीव अभ्यास किया गया।

ड्रिल के दौरान कमांडो को आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करने और बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया जा रहा है। यह पूरी एक्सरसाइज पिछले एक महीने से चल रही विशेष ट्रेनिंग का हिस्सा है, जिसका फाइनल प्रदर्शन आज किया जा रहा है।

बम स्कॉड और फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर

मौके पर मध्य प्रदेश पुलिस की बीडीएनडीएस (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड) टीम भी तैनात है। इसके अलावा कई सुरक्षा वाहन, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button