राजस्थान

कोटा में 6 सेकंड में गिरा तीन मंजिला मकान- 4 मजदूर और एक बच्चा अंदर थे; पड़ोसी युवक सो रहा था, बेड पर गिरी पट्टियां

कोटा में आज शाम तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। ऐसे में 4 मजदूर और एक बच्चा अंदर थे। पड़ोसियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी बाहर निकले और जान बचाई।

मकान गिरने से दो पड़ोसी मकान को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक बाइक,स्कूटी और ठेले भी मलबे में दब गए।

घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र के बल्लभबाड़ी स्थित घोसी मोहल्ला की है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य किया।

देखिए, गिरते मकान की लाइव तस्वीरें….

जर्जर मकान के गिरने से पहले की स्थिति। मकान के दीवारों पर दरार थी।
चंद सेकंड में पूरा मकान भरभराकर गिरता हुआ।
मकान गिरने के बाद पड़ा मलबा और राहत-बचाव कार्य करती प्रशासन की टीम।

जर्जर मकान के गिरने की 3 बड़ी बात

1- दीवारों में दरार और छज्जे झुके हुए थे

तीन मंजिला मकान जर्जर हालत में था। दीवारों पर दरार आ चुकी थी। छज्जे भी झुके हुए थे। मकान मालिक ने 8 दिन पहले ही मरम्मत के लिए मजदूर लगाए थे। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया था।

2- मलबे में दबे वाहन

एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि मकान के अंदर मालिक का सामान रखा था। सारा सामान मलबे में दब गया। गली में खड़े कुछ वाहन भी दब गए।

3- पड़ोसी युवक की जान बची

जर्जर मकान के पास वाले दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा। एक पड़ोसी कमरे में सो रहा था। उसके बेड पर पटि्टयां भरभराकर गिरी। इससे पहले ही युवक ने बाहर आकर अपनी जान बचाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button