गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का निधन, 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर बनारस पहुंचे
28 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर यूपी पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
- पीएम मोदी आज हरदोई जाएंगे और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
- इस दौरान पीएम 6 हजार 332 करोड़ रुपए की 163 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और इनॉगरेशन करेंगे।
- इन प्रोजेक्ट्स में सिग्नेचर ब्रिज, कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की आधारशिला महत्वपूर्ण हैं।
- गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा, 6-लेन, एक्सेस-कंट्रोल वाला ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जो 36 हजार करोड़ की लागत से बनाया गया है।
- इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर 10 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे का हो जाएगा।
- पीएम कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में 500 बेड के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे।
- तिब्बती अध्ययन केंद्रीय विश्वविद्यालय में अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।
- इसमें शाहजहांपुर जिले में 3.5 किमी लंबी इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे बनाया जाएगा।
- पीएम का ये 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले पीएम नवंबर, 2025 में काशी आए थे।

2. US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर भारत दौरे पर आए
27 अप्रैल को US एम्बेसी ने US पेसिफिक एयर फोर्स जनरल केविन श्नाइडर की 7 दिन की भारत यात्रा पर आने की जानकारी दी।
- US एम्बेसी के मुताबिक, US पेसिफिक एयर फोर्स (PACAF) जनरल केविन ने 19 से 25 अप्रैल तक भारत का दौरा किया।
- इस यात्रा के दौरान जनरल केविन ने भारत के साथ अपनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात की।
- जनरल केविन ने अपने भारत दौरे के दौरान इंडियन एयरफोर्स के एयर चीफ मार्शल एपी सिंहसे मुलाकात की।
- इसके साथ ही जनरल केविन ऑफिसर्स समेत कई सीनियर डिफेंस लीडर्स से बात की। वे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी गए और पुष्पांजलि भी अर्पित की।
- इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए देशों के प्रमुखों ने फ्री, ओपन, और स्थिर इंडो-पेसफिक रीजन को लेकर बात की।
- इस बैठक दोनों प्रमुखों ने को-ऑपरेशन पर बात की। जिसमें वायु, भूमि, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबर डोमेन में बढ़ती इंटर ऑपरेबिलिटी पर बात हुई।
- जनरल केविन की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए है।

निधन (DEATH)
3. बॉलीवुड एक्टर भरत कपूर का निधन
27 अप्रैल को वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्होंने अपने करियर में 4 दशक तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
- भरत ने 1972 में करियर की शुरुआत की। 1970, 80 और 90 के दशक में अपने किरदारों के लिए काफी मशहूर रहे।
- भरत ने चंद्रकांता, सांस और राहत जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया। उन्होंने नूरी, बाजार, आखिरी रास्ता, नमक हलाल, राम बलराम और बरसात जैसी फिल्मों में काम किया।

स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. साउथ अफ्रीका भारत T-20 सीरीज में में ने हराया
27 अप्रैल को भारतीय महिला टीम T-20 सीरीज 4-1 से हार गई। बेनोनी में चल रही इस सीरीज में पांचवें और आखिरी T-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया।
- भारत को 156 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी।
- ‘फ्रीडम डे’ पर साउथ अफ्रीका की जीत की स्टार कप्तान लॉरा वोल्वार्ट रहीं, जिन्होंने नाबाद 92 रन बनाए।
- साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वा



