IPL में बेंगलुरु Vs गुजरात:बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, सॉल्ट की जगह बेथेल खेल रहे; गुजरात ने दो बदलाव किए

IPL-2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम में एक बदलाव किया गया है। फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथल खेल रहे हैं। गुजरात की टीम में दो बदलाव किया गया है।
पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स लेकर छठे स्थान पर है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा।
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा।



